आज शेयर बाजार में बढ़त:सेंसेक्स 93 अंक बढ़कर 66,063 पर खुला, अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी

Share Bazar

शेयर बाजार में आज यानी 28 नवंबर को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 93 अंक बढ़कर 66,063 पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, यह 19,844 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल पर बना हुआ है दबाव
कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है। इसका भाव 80 डॉलर के करीब दिख रहा है। वहीं डॉलर की कमजोरी से सोना 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX पर इसका भाव 2015 डॉलर के पार दिख रहा है। नवंबर में अब तक इसके भाव 1.50% चढ़े हैं। डॉलर में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स104 के नीचे कायम है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले 24 नवंबर को शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 65,970 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 7 अंक की गिरावट रही, यह 19,794 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली थी।

Source: ln.run/EoLMB

Leave a Reply