सावन के आखिरी दिनों में कई शुभ मुहूर्त:31 अगस्त तक हर तरह की खरीदारी, नई शुरुआत और रियल स्टेट में निवेश के लिए 7 दिन रहेंगे शुभ

सावन

सावन महीना 31 अगस्त तक रहेगा। इस महीने के आखिरी दिनों में तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति से कई शुभ योग बन रहे हैं। जिनमें खरीदारी, निवेश और नए कामों की शुरुआत करना शुभ रहेगा। साथ ही इस महीने प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के साथ ही रियल स्टेट में निवेश के लिए 7 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

ये मुहूर्त तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों के योग से बन रहे हैं। इनमें वृद्धि, महालक्ष्मी, राजयोग और रवियोग रहेंगे इन शुभ तारीखों में की गई खरीदारी या निवेश से फायदा और बढ़ जाएगा।

सावन में दक्षिणायन और देवशयन फिर भी खरीदारी के मुहूर्त
सूर्य के कर्क राशि में आने के बाद दक्षिणायन शुरू हो गया है। जो कि अगले 6 महीने तक रहेगा। देवशयन होने से चातुर्मास भी चल रहा है। फिर भी इन दिनों में खरीदारी की जा सकती है।

पुराणों में बताया गया है कि दक्षिणायन, देवशयन और अधिक मास के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं, लेकिन पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक ज्योतिष के मुहूर्त ग्रंथों में बताया गया है कि इस दौरान खरीदारी करने से कोई दोष नहीं लगता है। साथ ही पूरे साल खरीदारी की जा सकती है। चाहे वो पितृपक्ष हो, खरमास, धनुर्मास या अधिक मास हो।

आखिरी 10 दिनों में 7 शुभ मुहूर्त
डॉ. मिश्र बताते हैं कि सावन के आखिरी दिनों में व्हीकल, ज्वेलरी और जरूरी चीजों की खरीदारी के साथ ही नई शुरुआत और रियल एस्टेट में निवेश के लिहाज से 7 अलग-अलग शुभ मुहूर्त रहेंगे।

22 अगस्त – रवियोग बनने से इस दिन हर तरह की विशेष खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। 24 अगस्त – व्हीकल और प्रॉपर्टी खरीदारी के लिए इस दिन विशेष शुभ मुहूर्त है। 25 अगस्त – इस दिन व्हीकल के अलावा अन्य विशेष चीजों की खरीदारी की जा सकती है। प्रॉपर्टी खरीदारी के लिए भी विशेष मुहूर्त रहेगा। 26 अगस्त – इस दिन हर तरह की विशेष खरीदारी की जा सकती है। 29 अगस्त – हर तरह की विशेष खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त 30 अगस्त – व्हीकल खरीदने के लिए इस दिन तिथि, वार और नक्षत्रों से विशेष मुहूर्त बन रहा है। 31 अगस्त – इस दिन भी व्हीकल खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा।

Source: ln.run/wPFcp

Leave a Reply