एमएस धोनी के संन्यास के तीन साल पूरे:आज ही के दिन 2020 में लिया था रिटायरमेंट; भारत को 3 ICC ट्रॉफी दिलाने वाले इकलौते कप्तान

धोनी के संन्यास के तीन साल पूरे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास के आज तीन साल पूरे हो चुके हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक वीडियो शेयर किया और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 बजे से मुझे रिटायर समझें।” वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी-कभी’ का मशहूर गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ बज रहा था।

धोनी 2007 में ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान थे।

धोनी का आखिरी वनडे
धोनी आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में खेले थे। मैनचेस्टर में 9 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस सेमीफाइनल में धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। वे लोअर बैटिंग ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ 240 रन के टारगेट का पीछा कर रहे थे। मार्टिन गुप्टिल के थ्रो पर वे 2 इंच से क्रीज चूक गए थे। माना गया कि इसी 2 इंच से भारत भी वर्ल्ड कप चूक गया।

धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 जुलाई 2019 को खेला था।

धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 जुलाई 2019 को खेला था।

गांगुली की कप्तानी में धोनी ने डेब्यू किया था
धोनी ने पहला मैच 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था। तब गांगुली कप्तान थे। गांगुली ने अपनी जगह धोनी को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेजा था। डेब्यू मैच में भी धोनी रनआउट हुए थे। हालांकि, धोनी इस सीरीज में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने तीन वनडे में सिर्फ 19 रन बनाए थे, लेकिन अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 123 बॉल पर 148 रन की यादगार पारी खेलकर वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके थे।

धोनी ने 2 वर्ल्ड कप जिताए, एक बार चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती
धोनी 7 जुलाई को ही 39 साल के हुए हैं। उनका जन्म झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की। इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वे दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 वनडे खेले
धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में IPL का खिताब जीता था।

Source: ln.run/rl9AH

Leave a Reply