टाटा ग्रुप UK में लगाएगा EV बैटरी प्लांट:₹36.8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेगी कंपनी, यूरोप का सबसे बड़ा प्लांट होगा

टाटा ग्रुप UK में लगाएगा EV बैटरी प्लांट:₹36.8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेगी कंपनी, यूरोप का सबसे बड़ा प्लांट होगा

टाटा ग्रुप ने बुधवार (19 जुलाई) को यूनाइटेड किंगडम (UK) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी फैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी लगभग ₹36.8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेगी।

बैटरी प्लांट की घोषणा करते हुए, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टाटा ग्रुप UK में यूरोप की सबसे बड़ी बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं में से एक स्थापित करेगा।’

ब्रिटिश PM ने की टाटा ग्रुप की सराहना
टाटा ग्रुप की घोषणा के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, ‘इससे न सिर्फ ब्रिटेन के हजारों लोगों को नौकरियां मिलेंगी, बल्कि पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर स्विच करने के टारगेट को भी बढ़त मिलेगी। इससे भविष्य के क्लीन इंडस्ट्री में हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ने में मदद मिलेगी।’

शुरुआत में टाटा ग्रुप और JLR को बैटरी सप्लाई
लोकल लेवल पर बैटरी प्रोडक्शन सेटअप जमाने के बाद शुरुआत में यहां से टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) को बैटरी सप्लाई की जाएगी। ग्रुप वर्तमान में UK में जगुआर और लैंड रोवर लक्जरी कारों और SUV की मैन्युफैक्चरिंग करता है।

40GWh बैटरी प्लांट की कैपेसिटी
टाटा के EV बैटरी प्लांट की कैपेसिटी 40GWh होगी। फैराडे इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि EV प्रोडक्शन की मांग को पूरा करने के लिए UK को 2030 तक कुल 100GWh स्थानीय क्षमता की आवश्यकता है, जो 2040 तक बढ़कर 200GWh हो जाएगी।

समरसेट में ब्रिजवाटर के आसपास लग सकती है फैक्ट्री
ब्लूमबर्ग ने मंगलवार को एक रिपोर्ट दी थी कि टाटा ने बैटरी फैक्ट्री बनाने के लिए समरसेट में ब्रिजवाटर के आसपास एक साइट सिलेक्ट की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं की है कि फैक्ट्री ब्रिजवाटर में लगाई जाएगी या नहीं। ये जगह ऐतिहासिक रूप से टेस्ला, रिवियन और JLR सहित अन्य ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स के बैटरी फैक्ट्री प्लांटों से जुड़ा हुआ है।

9 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
गीगाफैक्ट्री निवेश के बदले में टाटा समूह को मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत चल रही है। सरकार टाटा को करोड़ों पाउंड की सब्सिडी प्रोवाइड करेगी। इस निवेश से समरसेट में ब्रिजवाटर के आसपास 9 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी। यह प्रोजेक्ट UK कार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए पेट्रोल-डीजल व्हीकल से इलेक्ट्रिक व्हीकल में शिफ्ट करने के गोल को बूस्ट करेगा।

2025 में आएगी नई ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर SUV
अप्रैल 2023 में JLR के चीफ एग्जीक्यूटिव एड्रियन मार्डेल ने कहा था, ‘टाटा ग्रुप की नई गीगाफैक्ट्री यूरोप में होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अगले 5 सालों में EV पर 15 बिलियन पाउंड (1.5 लाख करोड़) का निवेश करेगी।’ उन्होंने यह भी कहा था, ‘वह 2025 में एक नई ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर SUV भी लॉन्च करेगी।

Source: ln.run/rw1t7

Leave a Reply