शेयर बाजार में IRM एनर्जी के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका:सेंसेक्स में 160 अंक की गिरावट, इसके 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी

Share Bazar

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 160 अंक फिसलकर 65,473 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, यह 19,575 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिल रही है।

IRM एनर्जी लिमिटेड के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी IRM एनर्जी लिमिटेड का IPO सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। इस IPO के जरिए कंपनी 545.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 31 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। IPO का प्राइज बैंड ₹480-₹505 प्रति शेयर है।

कल भी मार्केट में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी गुरुवार (19 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 247 अंक फिसलकर 65,629 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, यह 19,624 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही।

Source: ln.run/bXnIw

Leave a Reply