आज शेयर बाजार में तेजी:सेंसेक्स 372 अंक चढ़कर 65,598 पर खुला, निफ्टी में भी 85 अंक की बढ़त

Share Bazar

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (5 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 372 अंक चढ़कर 65,598 के स्तर पर खुला है। वहीं, निफ्टी में 85 अंक की तेजी रही। ये 19,521 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।

कच्चा तेल की कीमतों में नरमी
कच्चा तेल की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है, ब्रेंट क्रूड 6% टूटकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं WTI क्रूड भी 84.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। कच्चा तेल 5 हफ्तों के निचले स्तर पर फिसल गया है।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज दूसरा दिन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग आज दूसरा दिन है। 6 अक्टूबर को इस मीटिंग के नतीजों की घोषणा होगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि RBI लगातार चौथी बार ब्याज दरों को जस का तस रख सकती है। RBI ने फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5% की थी। तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी बुधवार (4 अक्टूबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 286 अंक गिरकर 65,226 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 92 अंक की गिरावट रही। ये 19,436 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली थी।

Source: rb.gy/glon7

Leave a Reply