आज शेयर बाजार में तेजी:सेंसेक्स 205 अंक चढ़कर 65,860 पर खुला, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी का IPO​​​​​​​ ओपन हुआ

Share Bazar

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (21 नवंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 205 अंक की बढ़त के साथ 65,860 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 76 अंक की तेजी रही। ये 19,770 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज से इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का IPO खुला
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 21 नवंबर से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक 23 नवंबर तक IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 4 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹30-₹32 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 460 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹32 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,720 इन्वेस्ट करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 5980 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,360 खर्च करने होंगे।

कल शेयर बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी सोमवार (20 नवंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 139 अंक की गिरावट के साथ 65,655 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही। ये 19,694 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली थी।

Source: ln.run/BZr1F

Leave a Reply