मन की बात का 107वां एपिसोड:PM ने 26/11 हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी, बोले- अब हम आतंक को कुचल रहे हैं

Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने रविवार 26 नवंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 107वां एपिसोड में 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था। लेकिन भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें देश आज याद कर रहा है।

इस बार PM मोदी ने मन की बात के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए my gov या नमो ऐप पर सुझाव देने की अपील की थी। उन्‍होंने कहा था कि विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की प्रेरक कहानियां इस कार्यक्रम की मुख्य खूबी हैं, जो इसकी हर कड़ी को और ज्यादा समृद्ध बना रही हैं।

पिछले एपिसोड में लोकल फॉर वोकल प्रमोट करने कहा था
रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 106वें एपिसोड में वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था- कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। मेरी देशवासियों से अपील है कि वो मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें। मन की बात में प्रधानमंत्री ने दिवाली पर लोकल सामान खरीदने की अपील की थी।

PM ने यह भी बताया था कि देश में खादी प्रोडक्ट्स की बिक्री 30 हजार करोड़ रुपए से भी कम की थी, अब ये सवा लाख करोड़ रुपए हो गई है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

Source: ln.run/ZmXsl

Leave a Reply