अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड:सदन में कहा था- जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड

लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान अधीर रंजन चौधरी और अमित शाह में गहमागहमी हो गई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने मणिपुर हिंसा पर कहा- जहां राजा अंधा बैठा रहता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। चाहे हस्तिनापुर में हो या फिर मणिपुर में हो, हस्तिनापुर और मणिपुर में कोई फर्क नहीं है।

कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर अमित शाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है। इन्हें कंट्रोल किया जाए। पीएम पर की गई इस टिप्पणी की वजह से अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया।

वे सदन से तब तक निलंबित रहेंगे जब तक विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर देती। कांग्रेस ने अधीर पर इस कार्रवाई को अविश्वसनीय और अलोकतांत्रिक बताया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्पीच के दौरान विपक्ष ने सदन का वॉकआउट किया। हालांकि वे कुछ ही देर में लौट आए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्पीच के दौरान विपक्ष ने सदन का वॉकआउट किया। हालांकि वे कुछ ही देर में लौट आए।

सिंधिया बोले- जिनके दिल नहीं मिलते, वे दल मिल चुके हैं
लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्पीच के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया, हालांकि कुछ मिनट बाद ही वह सदन में वापस आ गए। इस पर सिंधिया ने तंज किया- लो ये वापस आ गए। आपका स्वागत है। देश की जनता ने इन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया है और ये अब सदन से भी खुद ही बाहर जा रहे हैं। इन्हें अपने अविश्वास प्रस्ताव पर स्वयं ही विश्वास नहीं है।

विचित्र स्थिति है कि जिनके दिल नहीं मिलते, वो दल मिल चुके हैं। जिनके इतिहास में वैचारिक या व्यावहारिक या सैद्धांतिक संबंध ना हो, वो लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आए हैं और लोकतंत्र बचाओ की बात कर रहे हैं।

इससे पहले AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा- कल गृहमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र किया था। अगर इन्हें पता चल जाए कि ‘भारत छोड़ो’ का नारा एक मुसलमान ने दिया था तो अमित शाह भी नहीं बोलेंगे। मैं PM से पूछना चाहता हूं कि क्या देश बड़ा है या हिंदुत्व गोलवलकर की विचारधारा बड़ी है?

राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में खड़गे ने पूछा- प्रधानमंत्री सदन में क्यों नहीं आएंगे, वो परमात्मा हैं क्या?

राज्यसभा में खड़गे ने पूछा- प्रधानमंत्री सदन में क्यों नहीं आएंगे, वो परमात्मा हैं क्या?

उधर, मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने को लेकर विपक्ष ने नारेबाजी की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम पीएम को बुलाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा वाले कहते हैं कि वो नहीं आएंगे। वो क्यों नहीं आएंगे? वो आ जाएंगे तो क्या हो जाएगा। वो प्रधानमंत्री हैं, कोई परमात्मा नहीं।

नारेबाजी बढ़ी तो राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई और फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्यसभा में पारित हो गया। लोकसभा में यह विधेयक 7 अगस्त को पास हुआ था। इसके बाद हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

लोकसभा में BJP के पास बहुमत
बहुमत के लिए सदन में मौजूद सदस्यों में 50% से 1 अधिक होना चाहिए। भाजपा के लोकसभा में 303 सदस्य हैं। सहयोगियों को मिलाकर आंकड़ा 333 होता है। YSR, BJD और TDP ने भी समर्थन का वादा किया है। कांग्रेस के 51 सदस्य हैं। INDIA गठबंधन को मिलाकर सांसदों की संख्या 143 है।

मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव था। पहला 20 जुलाई 2018 को तेलुगु देशम पार्टी लाई थी। 12 घंटे चर्चा के बाद मोदी सरकार को 325 वोट मिले थे। विपक्ष को 126 वोट मिले थे। अब तक 27 बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। पहला प्रस्ताव 1963 में चीन युद्ध के बाद तत्कालीन पीएम नेहरू सरकार के खिलाफ लाया गया था।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का दूसरा दिन: साढ़े 7 घंटे चर्चा, शाह-राहुल-स्मृति ने अपनी बात रखी

राहुल ने अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर स्पीकर ओम बिड़ला को धन्यवाद दिया।

राहुल ने अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर स्पीकर ओम बिड़ला को धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी ने अपने 35 मिनट के भाषण में कहा था- हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैं रिलीफ कैंप गया। महिलाओं-बच्चों से बात की। पीएम आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है। आप ऐसा नहीं कर रहे हो, क्योंकि आप हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हो। आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल भारत माता की हत्या की बात करते हैं। कांग्रेस ताली बजाती है। ये इस बात का संकेत है कि मन में गद्दारी किसके है। स्मृति ने राहुल गांधी पर महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। भाजपा ने इसकी शिकायत स्पीकर से की है।

Source: ln.run/ZDVEO

Leave a Reply