जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन; शोपियां एनकाउंटर में आतंकी ढेर

Jammu

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है।

ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। वहीं, दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।

वहीं, शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का नाम मयस्सर अहमद डार है। वह TRF से जुड़ा हुआ था। मौके से पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का नाम मयस्सर अहमद डार है। वह TRF से जुड़ा हुआ था। मौके से पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई है।

शोपियां में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य आतंकियों को ढूंढ रहे हैं।

शोपियां में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य आतंकियों को ढूंढ रहे हैं।

लोग बोले- सुबह 4 बजे बंद हुई फायरिंग, पता नहीं फिर कब शुरू हो जाए
सांबा की नरेंदर कौर ने बताया कि सुबह 4 बजे फायरिंग बंद हुई। सारी रात हम बच्चों को लेकर स्टोर में पड़े थे। हम बच्चों को अब स्कूल लेकर जा रहे हैं। स्कूल वालों ने यहां बस भेजने से मना कर दिया है, क्योंकि हमारा गांव जीरो लाइन पर आता है। वहीं, एक अन्य शख्स ने कहा कि कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि पता नहीं कब फायरिंग शुरू हो जाए।

रात 12:20 से शुरू हुई फायरिंग सुबह करीब 4 बजे तक चली, जिसकी वजह से स्थानीय नागरिक बच्चों को लेकर घरों में छिपे रहे।

रात 12:20 से शुरू हुई फायरिंग सुबह करीब 4 बजे तक चली, जिसकी वजह से स्थानीय नागरिक बच्चों को लेकर घरों में छिपे रहे।

रात 1 बजे जवान को अस्पताल लाया गया
जवान का इलाज करने वाली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की डॉ. शमशाद ने बताया कि रात करीब 1 बजे BSF के एक घायल जवान को यहां लाया गया था। उसे बुलेट इंजरी थी। हमने जवान को प्रॉपर फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट देकर मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। हमने ऐसी घटनाओं में तुरंत मेडिकल हेल्प देने के लिए अलग से टीम बनाई हुई है। रात में हमें फायरिंग की आवाजें सुनाई दी, इसके चलते हमारी पूरी टीम अलर्ट मोड पर थी।

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की डॉ. शमशाद ने बताया कि जवान को फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट देने के बाद मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की डॉ. शमशाद ने बताया कि जवान को फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट देने के बाद मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

17 और 26 अक्टूबर को भी पाक रेंजर्स ने की थी फायरिंग…

17 अक्टूबर: 2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 24 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें दो BSF जवान घायल हो गए।

BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) PRO के मुताबिक, यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई। घायल BSF जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

इसके बाद अरनिया सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। 2021 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के बाद सीज फायर उल्लंघन की यह पहली घटना थी।

Source: ln.run/pf8g9

Leave a Reply