पूर्व भारतीय कप्तान सरदार और रानी सब-जूनियर टीमों के कोच:हॉकी टीम इंडिया प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की ने फैसला लिया

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार और रानी सब-जूनियर टीमों के कोच

हॉकी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और रानी रामपाल को भारतीय सब जूनियर टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। गुरुवार को हॉकी इंडिया की 100वीं एग्जक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद हॉकी टीम इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने इन दोनों दिग्गजों को सब जूनियर टीम का कोच नियुक्त करने की घोषणा की। सरदार सिंह अंडर-17 बॉयज और रानी रामपाल अंडर-17 गर्ल्स टीम की हेड कोच होंगी।

सरदार सिंह 2008 से 2016 तक हॉकी टीम के कप्तान रहे
सरदार सिंह 2008 से 2016 तक हॉकी टीम के कप्तान रहे। इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। सरदार मिडफील्डर थे। भारत सरकार ने साल 2012 में सरदार को अर्जुन पुरस्कार से और 2015 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया था। हॉकी टीम को एक लंबा वक्त देने के बाद सिंह ने साल 2018 में संन्यास लिया था।

सरदार सिंह ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

सरदार सिंह ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

रानी रामपाल की कप्तानी में टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही
रानी रामपाल की कप्तानी में विमेंस टीम टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। रानी रामपाल साल 2010 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की सबसे कम्र उम की खिलाड़ी थीं। 15 साल की उम्र में उन्होंने वर्ल्ड कप खेला। रानी ने 14 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला। साल 2009 में रानी ने भारत को एशिया कप के दौरान सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2010 के एशियन गेम्स खेलने वाली टीम की हिस्सा रही थीं।

रानी 14 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

रानी 14 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

Source: ln.run/8NRlX

Leave a Reply