आज सोना-चांदी के दामों में तेजी:सोना फिर साढ़े 58 हजार के पार, चांदी भी 69,095 रुपए के ऊपर निकली

आज सोना-चांदी के दामों में तेजी:सोना फिर साढ़े 58 हजार के पार, चांदी भी 69,095 रुपए के ऊपर निकली

आज यानी सोमवार (26 जून) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 149 रुपए चढ़कर 58,544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 53,626 रुपए हो गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2458,544
2253,626
1843,908

69 हजार के पार हई चांदी
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 791 रुपए महंगी होकर 69,095 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 68,304 रुपए पर थी।

इस महीने सोने में रही गिरावट
इस महीने यानी जून में अब तक सोने में गिरावट देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 जून को ये 60,113 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 58,544 रुपए पर है। यानी इसके दाम में 1,569 रुपए की गिरावट आई है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं दाम
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि सोने में ये गिरावट स्थाई नहीं हैं। आने वाले दिनों में इसकी कीमत में फिर बढ़त देखने को मिल सकती है। अनुज गुप्ता के अनुसार साल के आखिर तक सोना फिर 62 हजार तक जा सकता है।

Source: ln.run/eCBiO

Leave a Reply