2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2:बुधवार को ₹32 करोड़ कमाए; ₹261 करोड़ हुआ टोटल कलेक्शन; ₹80 करोड़ तक पहुंची OMG-2

गदर-2

गदर-2 वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सिर्फ 6 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है।

इसी के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने द केरला स्टोरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। बात OMG-2 की करें तो इसने बुधवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 79.47 करोड़ हो गई है।

2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
गदर-2 सिर्फ 6 दिनों में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म पठान (543.05 करोड़) है। इस साल द केरला स्टोरी जैसी छोटे बजट की फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म 238 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर थी।

अभी गदर-2 को रिलीज हुए एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं, इसने इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

गदर-2 का ओवरसीज कलेक्शन 300 करोड़ के बहुत करीब
गदर-2 विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 28 करोड़ है। इस हिसाब से गदर-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.2 करोड़ रुपए हो गया है। आज यानी गुरुवार को फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई है।

फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई है।

पठान के कलेक्शन को पीछे करेगी गदर-2?
सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि गदर-2, पठान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर सकती है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, ऐसा संभव भी दिख रहा है। फिल्म दूसरे हफ्ते में कैसी कमाई करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

खास बात यह है कि पठान सोलो रिलीज हुई थी। इसके अलावा उसका स्क्रीन काउंट भी गदर-2 से ज्यादा था। इसके बावजूद अगर गदर-2, पठान के कलेक्शन के नजदीक भी पहुंचती है, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है OMG-2
OMG-2 भी धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कदम बढ़ा रही है। अक्षय कुमार के लिए यह एक राहत की सांस होगी। उनकी पिछली फिल्म सेल्फी डिजास्टर रही थी। ऐसे में उन्हें OMG-2 से काफी सारी उम्मीदें थीं।

गदर-2 के साथ क्लैश होने पर फिल्म को नुकसान हुआ है, फिर भी पहले 6 दिन के अंदर फिल्म ने 79.47 करोड़ की कमाई कर अच्छा संदेश दिया है। क्लैश न होने की दशा में अब तक फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी होती।

Source: ln.run/XgaU6

Leave a Reply