हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार सेंसेक्स 230 अंक की गिरा:निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट, रुपया सपाट होकर खुला

share bazar

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (10 नवंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 230 अंक की गिरावट के साथ 64,616 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट है, यह 19,333 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिल रही है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट होकर 83.28 रुपए पर खुला।

कल शेयर बाजार में रही थी मामूली गिरावट
शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (9 नवंबर) को मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 64,832 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 48 अंक की गिरावट रही, यह 19,395 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली थी। IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही थी।

Source: ln.run/TI1x8

Leave a Reply