अरबाज खान बोले- हमारा परिवार आज भी अटूट:कहा- पिता सलीम मां के साथ घंटों बैठते हैं, सौतेली मां हेलेन ने हमें कभी अलग नहीं किया

अरबाज खान

अरबाज खान ने कहा कि उनकी फैमिली अभी भी एक साथ रहना पसंद करती है। बहुत सारी चुनौतियां आईं लेकिन उनका परिवार टूट नहीं सका। अरबाज के मुताबिक, उनकी सौतेली मां हेलेन ने कभी उनका परिवार नहीं तोड़ा।

पिता सलीम ने भी कभी बच्चों पर हेलेन को थोपा नहीं। अरबाज ने कहा कि उनके पिता आज भी मां सलमा खान का हाथ पकड़ कर घंटों बैठते हैं। अगर वो आस-पास नहीं होती हैं तो उन्हें बुलाकर अपने पास बिठाते हैं। अरबाज ने कहा कि यह मोमेंट काफी स्वीट होता है।

हेलेन ऑन्टी ने हमारे परिवार को कभी डिस्टर्ब नहीं किया- अरबाज
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अरबाज ने कहा- पिता सलीम जानते थे कि बच्चों के लिए उनकी मां कितनी ज्यादा अहम हैं। वो यह भी जानते थे कि उनकी लाइफ में एक और महिला है, फिर भी उन्होंने कभी भी उन्हें हम पर थोपा नहीं। वे (हेलेन) भी जानती थीं कि उनकी (सलीम) अपने बीबी, बच्चे हैं। इसलिए उन्होंने कभी हमें डिस्टर्ब करने का नहीं सोचा।

आज भी पिता, मां का हाथ पकड़ कर बैठते हैं
अरबाज ने कहा कि आज के वक्त में भी उनका परिवार अटूट है। उन्होंने कहा- आज भी मेरे पिता मां का हाथ पकड़कर बैठते हैं। वो उन्हें हमेशा बुलाते रहते हैं और अपने बगल में बिठाते हैं। उन्हें एक साथ देख कर काफी खुशी मिलती है।

सलीम और सलमा की शादी 1964 में हुई थी। शादी के पहले सलमा का नाम सुशील चरक था। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था।

सलीम और सलमा की शादी 1964 में हुई थी। शादी के पहले सलमा का नाम सुशील चरक था। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था।

खान परिवार को हेलेन को अपनाने में सालों लगे
अरबाज ने अपने टॉक शो द इनविंसिबल्स में इसी रिफरेंस में बात किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को हेलेन को एक्सेप्ट करने में कई साल लग गए थे। उन्होंने कहा, ‘ये एक मुश्किल समय था, खास तौर पर मेरी मां के लिए। हम सभी उस समय छोटे थे। हालांकि हमारे पिता ने हम सभी के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया।

उन्होंने हमारी किसी चीज की उपेक्षा नहीं की। उन्होंने हमें किन्हीं सुविधाओं से वंचित भी नहीं रखा। उन्होंने (सलीम खान) इसे पूरे सम्मान के साथ अपनी लाइफ में जगह दी। उनके लिए ये (हेलेन से शादी) एक इमोशनल एक्सीडेंट था।’

एक छत के नीचे दो बीवियों का रहना आसान नहीं था
हेलेन को घर के सदस्य के रूप में जगह और सम्मान देना खान परिवार के लिए आसान नहीं था। अरबाज ने इस विषय में बात करते हुए कहा था, ‘ये कहना आसान नहीं था कि चीजें नॉर्मल हैं। दो बीवियों का एक ही छत के नीचे रहना आसान नहीं था।

उस समय मामला बहुत जटिल हो गया था। ये कैसे और क्यों काम कर गया, इसका जवाब देना मुश्किल है। मुझे लगता है कि ईमानदारी और तालमेल से चीजें हम लोगों के लिए आसान हो गई।’

हेलेन (दाएं) बॉलीवुड की फेमस डांसर हुआ करती थीं। शोले में महबूबा-महबूबा गाने से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

हेलेन (दाएं) बॉलीवुड की फेमस डांसर हुआ करती थीं। शोले में महबूबा-महबूबा गाने से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

शादी के 17 साल बाद हेलेन के नजदीक आए थे सलीम
सलमा से शादी के 17 साल सलीम को फेमस डांसर हेलेन से प्यार हो गया था। मैरिड होने के बावजूद किसी दूसरी औरत से प्यार करने पर उन्होंने अरबाज खान के साथ ही एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरे कोई ऐसा इरादा नहीं था। हेलेन भी यंग थीं, मैं भी यंग था, ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। ऐसा किसी के साथ हो सकता था।’

बाद में सलीम, सलमा और हेलेन एक ही छत के नीचे रहने लगे। सलीम की पूरी फैमिली ने हेलेन को एक्सेप्ट भी कर लिया। सलमान सहित सलीम के सभी बच्चे हेलेन को ऑन्टी कह कर बुलाते हैं।

Source: ln.run/nLE3J

Leave a Reply