दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा:युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम में 950 कमरे होंगे; 1.17 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा

युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम में 950 कमरे होंगे

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा। इसका नाम युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम रखा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, यह म्यूजियम नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा।

इसमें 950 कमरे होंगे। साथ ही आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे।

आठ खंडों में प्राचीन भारतीय ज्ञान, प्राचीन से मध्यकाल, मध्यकालीन से बदलाव का दौर, आधुनिक भारत, औपनिवेशिक शासन (ब्रिटिश, डच, पुर्तगाली और अन्य के शासन का ब्योरा), स्वतंत्रता संग्राम और 1947 के बाद से अब तक के भारत के बारे में बताया जाएगा।

ये तीन मंजिला म्यूजियम 1.17 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली में इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) के इनॉगरेशन समारोह के दौरान युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय म्यूजियम की घोषणा की थी।

यह म्यूजियम कब तक बनकर तैयार होगा अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

PM मोदी ने 26 जुलाई को इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर का इनॉगरेशन किया था। इस दौरान उन्होंने युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम की घोषणा की थी।

PM मोदी ने 26 जुलाई को इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर का इनॉगरेशन किया था। इस दौरान उन्होंने युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम की घोषणा की थी।

नेशनल म्यूजियम की कलाकृतियां इसी म्यूजियम में रखी जाएंगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनपथ स्थित नेशनल म्यूजियम की कलाकृतियों और अन्य संग्रह को अब इसी म्यूजियम में रखा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि मौजूदा नेशनल म्यूजियम को कर्तव्य पथ का ही एक उप भवन बना दिया जाएगा।

18 मई को म्यूजियम का वर्चुअल वॉक-थ्रू लॉन्च किया था
PM मोदी ने 18 मई 2023 को प्रगति मैदान में इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो के मौके पर इस म्यूजियम का वर्चुअल वॉक थू लॉन्च किया था। ये डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे इसकी झलक देता है।

इस वॉक-थ्रू में भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली (टाउन प्लानिंग सिस्टम), वेद, उपनिषद, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान (एन्शियंट मेडिकल नॉलेज), मौर्य से गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य और कई अन्य राजवंशों के शासन का जिक्र किया गया था।

2021 में केंद्र ने नॉर्थ- साउथ ब्लॉक को म्यूजियम में बदलने की घोषणा की थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र सरकार ने साल 2021 में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को म्यूजियम में बदलने की योजना की घोषणा की थी। साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह मंत्रालय हैं।

Source: ln.run/B5mUq

Leave a Reply