सोनाक्षी सिन्हा की पहली कमाई थी तीन हजार रुपए:जब सलमान को ये बात चली तो हंसने लगे थे, उन्हीं पैसों से की थी गिफ्ट की फरमाइश

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा जब कॉलेज में थीं, तभी से उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। इस दौरान एक दिन उनकी मुलाकात सलमान खान और अरबाज खान से हुई। बातचीत के दौरान जब सलमान को पता चला कि सोनाक्षी की पहली फीस तीन हजार रुपए हैं, तो वो बहुत हंसने लगे थे। बाद में सलमान ने सोनाक्षी से उन्हीं पैसों से गिफ्ट खरीद कर देने के लिए कहा था।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी के करियर की पहली फिल्म दबंग थी। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने अपना वजन 30 किलो कम किया था।

पहली कमाई सुनकर हंसने लगे थे सलमान
Mashable India को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि जब वो कॉलेज में पढ़ रही थीं, तब काॅलजे में फैशन वीक का इवेंट हुआ था। ये इवेंट 5 दिन का था। इस इवेंट में सोनाक्षी ने वालंटियर के तौर पर काम किया था। यहां पर उनका काम गेस्ट की देखभाल करना था।

इस इवेंट में सलमान खान भी अपने भाई अरबाज खान के साथ आए हुए थे। जब सलमान ने सोनाक्षी को काम करते देखा तो वो हैरान रह गए। वजह ये थी कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने-माने एक्टर और राजनेता रहे हैं। इसके बावजूद सोनाक्षी बहुत ही सादगी के साथ अपना काम कर रही थीं।

मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के दौरान सलमान ने सोनाक्षी से उनकी पहली फीस पूछ ली, जो इवेंट के दौरान मिला था। जवाब में उन्होंने 3 हजार रुपए बताए। ये सुन सलमान हंसने लगे और उन्होंने इन्हीं पैसों से सोनाक्षी से गिफ्ट्स की मांग की।

सोनाक्षी सिन्हा

2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ के जरिए बतौर कोस्ट्यूम डिजाइनर सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत की। 2008 से 2009 के बीच वे लैक्मे फैशन वीक पर रैम्प वॉक करती नजर आईं।

इवेंट के दौरान अरबाज ने ऑफर की थी पहली फिल्म
इसी इवेंट में अरबाज खान ने सोनाक्षी से कहा था कि वो एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और वो उस कहानी में फिट बैठेंगी। अरबाज ने कहानी के हिसाब से उन्हें वेट कम करने की सलाह भी दी थी। जब सोनाक्षी ने अधिकतर वेट कम कर लिया था, तब अरबाज ने उन्हें फिल्म दबंग ऑफर की थी।

Source: ln.run/5cRIm

Leave a Reply