यूजर ने पूछा- अपनी फिल्म के टिकट खुद खरीदते हो:जवाब में शाहरुख खान बोले- अपने काम की सैलरी खुद pay करते हो?

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने गुरुवार को ASK SRK का एक सेशन किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक करके कई सवालों के जवाब दिए। फैंस ने शाहरुख से उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए। जाहिर है कि इन दिनों शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जवान के काफी चर्चे हैं।

फैंस के अधिकतर सवाल जवान से ही जुड़े थे। एक शख्स ने पूछा कि जवान कितने घंटे की फिल्म है। जवाब में शाहरुख ने कहा कि जितना टाइम हो उतना ही देख लेना। एक ट्विटर यूजर ने थोड़ा अजीब सवाल पूछा।

उसने शाहरुख से पूछा कि क्या आप अपनी फिल्म के टिकट खुद ही खरीद लेते हैं। जवाब में शाहरुख ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। शाहरुख ने कहा कि क्या आप अपने काम की सैलरी खुद को देते हैं।

आइए फैंस और शाहरुख के बीच हुई मजेदार बातचीत पर एक नजर डालते हैं..

सवाल– मेरा बेटा इस लुक को देख कर डर गया। फिर भी उसने इसे देखना नहीं छोड़ा।
जवाब– इसके लिए सॉरी, लेकिन फिल्म में डरने जैसा कुछ नहीं है।

सवाल– क्या तुम अपनी मूवी के टिकट खुद ही खरीद लेते हो?
जवाब- तुम क्या अपने काम की सैलरी खुद pay करते हो?

सवाल– कितने घंटे की फिल्म बनाई है?
जवाब– आपके पास कितना टाइम है, उतना ही देख लेना, बहुत बिजी लगते हो।

सवाल– क्या जवान में अरिजीत सिंह का गाना है?
जवाब– बिल्कुल, जहां मैं वहां अरिजीत दादा तो होंगे ही न।

सवाल– शूटिंग के दौरान कितनी चोट लगी सर?
जवाब– जब तक दिल पर चोट न लगे, बाकी सब चलता है।

सवाल– जवान में ऐसा क्या है, जिसको देख कर दर्शक सरप्राइज हो सकते हैं?
जवाब– अगर मैंने वो बता दिया फिर सरप्राइज किस बात का।

सवाल– अबराम को जवान का प्रिव्यू कैसा लगा?
जवाब– उसे अनिरुद्ध (म्यूजिक कंपोजर) का दिया हुआ म्यूजिक पसंद आया। वो सीटी वाली म्यूजिक स्पेशली।

शाहरुख ने अंत में अपने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया। उन्होंने जवान का नया पोस्टर शेयर किया। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें जवान देखने की अपील भी की।

10 जुलाई को जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया। पठान की तरह शाहरुख एक बार फिर पावर पैक्ड एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वे डबल रोल में नजर आएंगे। जहां एक IPS ऑफिसर, ताे दूसरा रोल विलेन का है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Source: ln.run/xX2v7

Leave a Reply