मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीब आए सलमान खान-ऐश्वर्या?

Salman Khan

बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। दोनों जब-जब एक छत के नीचे होते हैं मीडिया की हेडलाइंस में आ जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर से सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक ही छत के नीचे स्पॉट किया गया। जहां एक तरफ दोनों का साथ एक पार्टी में होना ही चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उस रात की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने बवाल मचा दिया है। दरअसल, वायरल होती वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या है सच है? तो चलिए बताते हैं इसकी पूरी कहानी… 

रविवार को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी मौजूद थे। मनीष ने अपनी दिवाली पार्टी को कैमरों से दूर रखा। लेकिन फैंस इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं कि पार्टी में क्या हुआ। फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने का काम पार्टी से वायरल होते एक नए वीडियो ने किया। इस वीडियो में पार्टी से बाहर निकलने से पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय को गले मिलते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान पार्टी में लाल रंग के कपड़े पहने एक महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं। 

सलमान खान

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए एक लाल रंग का शरारा सूट पहना था, ऐसे में इंटरनेट पर अटकलें लगने लगीं कि सलमान ऐश्वर्या को गले लगा रहे थे। फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शंस दे रहे थे। जहां एक तरफ कुछ नेटिजन्स यह वीडियो देखकर चौंक गए, वहीं बहुत से ऐसे थे जिन्होंने संजय लीला भंसाली से ‘हम दिल दे चुके सनम 2’ बनाने तक की अपील कर डाली। हालांकि, यह बिल्कुल अटकलें गलत हैं कि सलमान वीडियो में ऐश्वर्या को गले लगा रहे हैं क्योंकि यह जल्द ही स्पष्ट हो गया था कि वीडियो में दिख रही महिला कौन हैं।

वीडियो में सलमान खान के गले लगती वह महिला ऐश्वर्या नहीं बल्कि सूरज पंचोली की बहन सना पंचोली हैं। सना पंचोली और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ही मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लाल रंग के कपड़ों में पहुंचीं थी, जिसने इंटरनेट पर यह बवाल मचा दिया। हालांकि, अब साफ हो गया है कि ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे से दूर ही रहे और सभी फैंस के अरमानों पर भी पानी फिर गया है। बता दें, सलमान और ऐश्वर्या कई बॉलीवुड पार्टीज में एक ही छत के नीचे रहे हैं। हालांकि, साल 2000 में हुए ब्रेकअप के बाद से उन्होंने दूरी बनाए रखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और कटरीना कैफ टाइगर और जोया के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सलमान खान विलेन बने इमरान हाशमी से पंगा लेते नजर आएंगे। ‘टाइगर 3’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और खबर है कि इसकी कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी है। ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था।

Source: ln.run/9wgsT

Leave a Reply