‘स्पाइसी फूड पसंद करते हैं सलमान’:महेश मांजरेकर बोले- मुझे सलमान के घर का खाना सबसे पसंद, भाईजान डाइट की चिंता नहीं करते

mahesh-manjrekar-on-salman-khans-love-for-spicy-food

फिल्म मेकर महेश मांजरेकर ने कहा कि उन्हें सलमान खान के घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। महेश ने कहा कि सलमान खुद खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं। उन्हें स्पाइसी खाना पसंद हैं। खाने के दौरान वे डाइट की चिंता नहीं करते हैं। महेश ने कहा कि संजय दत्त के घर का खाना थोड़ा कम मसालेदार होता है।

महेश, सलमान के साथ दबंग और वांटेड जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सलमान और आयुष की फिल्म ‘अंतिम’ का डायरेक्शन भी किया है।

खाने के साथ समझौता नहीं करते सलमान
महेश मांजरेकर ने हाल ही में ‘खाने में क्या है’ यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत की। महेश से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री में किसके घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। जवाब में महेश ने तपाक से सलमान का नाम लिया।

महेश ने कहा- सलमान कभी खाने के साथ समझौता नहीं करते हैं। उन्हें खाना में खूब ज्यादा मसाला पसंद है। उन्हें टेस्ट से काफी मतलब होता है। सलमान की तुलना में संजय दत्त के घर का खाना थोड़ा कम मसालेदार होता है।

महेश ने सलमान खान की फिल्म वांटेड में एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। वहीं दबंग में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का रोल किया था। दबंग 3 में सलमान ने महेश की बेटी साई मांजरेकर को लॉन्च किया था।

महेश ने सलमान खान की फिल्म वांटेड में एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। वहीं दबंग में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का रोल किया था। दबंग 3 में सलमान ने महेश की बेटी साई मांजरेकर को लॉन्च किया था।

महेश ने कहा कि जब वे शूटिंग करने के लिए बाहर जाते हैं तो अपने साथ शेफ रखते हैं। उस शेफ की महेश की वाइफ की निगरानी में ट्रेनिंग हुई रहती है।

खाने में क्या खाते हैं सलमान?
वैसे तो इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है, लेकिन मीडिया में जो खबरें हैं उसके मुताबिक सलमान को मटन पुलाव, पाया, सेवई और चावल की खीर बहुत पसंद है।

इसके अलावा ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी और डाइट कोक उनके पेय पदार्थ में शामिल होते हैं। सलमान को लंच में फ्राइड फिश और मटन पसंद है। इसके साथ वे खूब सारा सलाद और फल भी खाते हैं।

सलमान जब भी मुंबई में होते हैं वे अक्सर अपने परिवार के साथ ही खाना खाते हैं।

सलमान जब भी मुंबई में होते हैं वे अक्सर अपने परिवार के साथ ही खाना खाते हैं।

महेश मांजरेकर कई मौकों पर सलमान खान की तारीफ कर चुके हैं। महेश ने एक बार कहा था कि सलमान खान को इतना सक्सेस मिला है, बावजूद इसके वे साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।

महेश ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा- कभी-कभी लगता है कि सलमान बाहर से जितना खुश दिखता है, अंदर से उतना ही अकेला है। उसके कुछ शौक भी नहीं हैं।

आपने देखा होगा कि सलमान जहां रहता है वो एक बेडरूम फ्लैट है। जब भी मैं उसके घर जाता हूं तो आधे से ज्यादा समय वो मुझे अपने ड्रॉइंग रूम में सोफे पर लेटा हुआ दिखता है। वे एक सक्सेसफुल इंसान है, लेकिन उसके पीछे जो आदमी है, वो टिपिकल मिडिल क्लास है।”

महेश की बात कई मायनों में सही साबित होती है, क्योंकि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान, मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 1 BHK फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सलमान खाली टाइम में अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।

सलमान खाली टाइम में अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।

इस फ्लैट में एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल और एक छोटा एरिया है जहां वे लोगों से बात करते हैं। इसके अलावा एक छोटा सा जिम और एक कमरा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही सलमान का एक और फ्लैट है, जिसमें उनके पेरेंट्स रहते हैं। सलमान हर रोज सुबह उनसे मिलने जाते हैं।

Source: ln.run/F_5Uh

Leave a Reply