दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में सुनवाई आज:आरोपी साहिल के खिलाफ पुलिस ने 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में सुनवाई आज:आरोपी साहिल के खिलाफ पुलिस ने 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में आज रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने 28 जून को आरोपी साहिल के खिलाफ 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। जिस पर कोर्ट ने 1 जुलाई को संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की थी।

पुलिस ने चार्जशीट में क्या बताया…
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा था कि साक्षी और साहिल एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे। 27 मई को आरोपी साहिल और साक्षी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, तो साहिल ने उससे बदला लेने का फैसला किया। 28 मई को जब साक्षी कम्युनिटी टॉयलेट की ओर जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चार्जशीट में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, POCSO की धारा 12, आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 354-ए (यौन उत्पीड़न के लिए सजा), 509 (महिला के अपमान के इरादे से इशारा करना, कमेंट करना) और एससी-एसटी एक्ट भी जोड़े गए थे। मजिस्ट्रेट अदालत 1 जुलाई को चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है।

हत्या के एक दिन बाद पुलिस ने बुलंदशहर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

हत्या के एक दिन बाद पुलिस ने बुलंदशहर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि साहिल चाकू से कई बार लड़की पर वार कर रहा है। लड़की घायल होकर जमीन पर गिर पड़ती है, इसके बाद भी आरोपी उस पर वार करता रहता है। आरोपी लड़की को एक लात मारता है फिर एक बड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक देता है।

पुलिस ने चार्जशीट में बताया- मामले की जांच में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू, आरोपी के कपड़े, जूते बरामद कर लिए थे। सबूत के तौर पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वॉयस सैंपल और बायोलॉजिकल सबूत इकट्ठे किए थे।

पुलिस ने 14 बायोलॉजिकल एग्जिबिट, एक केमिकल एग्जिबिट, 4 फिजिक्स एग्जिबिट और एक साइबर एग्जिबिट एफएसएल रोहिणी भेजे थे। इसके बाद जांच एजेंसी को सौंप दी गई, जिसके चलते केस में काफी मदद मिली। आरोपी ने नाबालिग पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए थे, उसके शव पर 34 से ज्यादा जख्म मिले हैं।

इसी जगह लड़की की हत्या की गई थी। वारदात के कई दिन बाद तक लोग इस जगह को देखने आते रहे। वे यहां फोटो लेते थे। हालांकि मर्डर केस पर कोई बात नहीं करता।

इसी जगह लड़की की हत्या की गई थी। वारदात के कई दिन बाद तक लोग इस जगह को देखने आते रहे। वे यहां फोटो लेते थे। हालांकि मर्डर केस पर कोई बात नहीं करता।

साहिल एसी और फ्रिज का मैकेनिक है
साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। साहिल फ्रिज और एसी सुधारने का काम करता था। पुलिस ने 29 मई को आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया था।

साहिल और नाबालिग 3 साल से रिलेशनशिप में थे
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लड़की ने हाथ पर एक दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया था। वो पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले लड़की फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।

साहिल ने हत्या करने से 4 दिन पहले साक्षी को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन वो नहीं मानी। बीते दिनों लड़की ने खिलौने वाले बंदूक से साहिल को डराया था। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

साक्षी के पिता को भी साहिल के बारे में पता था
साक्षी के पिता ने पुलिस को बताया था- मेरी लड़की की पिछले करीब 1 साल से साहिल नाम के लड़के से दोस्ती थी। साहिल दिल्ली की बरवाला जैन कॉलोनी का रहने वाला है। बेटी अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी। हम उसे समझाते थे कि बेटा अभी तू छोटी है, तेरी पढ़ने-लिखने की उम्र है। इस पर वो हमसे नाराज होकर अपनी दोस्त नीतू के पास चली जाती थी।

Source: ln.run/OshkR

Leave a Reply