राघव-परिणीति की शादी की फोटोज:कपल का फर्स्ट लुक सामने आया, क्रीम रंग के लहंगे में नजर आईं एक्ट्रेस

Parineeti

सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

इससे पहले रविवार दोपहर 3 बजे राघव अपने परिवार और दोस्तों के साथ नाव में बारात लेकर पहुंचे थे। 18 बोट में बैंड-बाजों के साथ बारात पहुंची तो परिणीति के घरवालों ने भी जमकर स्वागत किया और फूल बरसाए।

देखिए- जयमाला और शादी की तस्वीरें

परिणीति

यह तस्वीरें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

परिणीति

उदयपुर की पिछोला झील के बीच में बनी होटल लीला पैलेस में यह शादी हुई।

परिणीति

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं।

परिणीति

परिणीति के लहंगे पर राघव का नाम लिखा है।

परिणीति

राघव चड्‌ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आम आदमी पार्टी के सांसद भी हैं।

परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने शादी की रस्म से जुड़ी यह तस्वीर शेयर की है।

शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद राघव और परिणीति ने साथ में फोटो शूट भी करवाया। इसके बाद दोनों का पहला लुक सामने आया। इस फोटो में परिणीति पिंक कलर की साड़ी पहने हैं। वहीं परिणीति का हाथ थामे राघव चड्‌ढा काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं।

परिणीति

फेरे के बाद रिसेप्शन में कपल इस अंदाज में नजर आया।

इधर, राघव की बारात का भी वीडियो सामने आया है। इसमें वह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए हैं और साथ में काला चश्मा लगाया हुआ है। बताया जा रहा है कि परिणीति ने भी क्रीम कलर का लहंगा पहना था। दोनों के वेडिंग आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए। वह खुद इसे लेकर रविवार को उदयपुर पहुंचे थे।

परिणीति

फोटो बारात के दौरान का है। बारात में बैंड की धुनों पर नाचते दूल्हे के दोस्त और फैमिली मेंबर।

आज निकलेंगे मेहमान, राघव और परिणीति का शेड्यूल तय नहीं

दो दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम के बाद अब आज से मेहमानों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विदाई के बाद रविवार रात में सभी के लिए द लीला में रिसेप्शन रखा गया था।

अब सोमवार सुबह 8 बजे की पहली फ्लाइट से कई मेहमान मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे।

परिणीति

इसी जगह पर रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। ये होटल लीला का डाइनिंग एरिया है।

हालांकि अभी राघव और परिणीति के जाने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों कपल दोपहर करीब 12 बजे बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। कपल चार्टर प्लेन से जा सकते हैं।

परिणीति

फोटो संगीत सेरेमनी की है। इसमें राघव और परिणीति एक साथ नजर आ रहे हैं।

सफेद फूलों की थीम पर सजा होटल, विदाई में गाया गाना..तेनु लेके मैं जावांगा

इन दो दिनों तक चले कार्यक्रम में पूरे होटल को सफेद फूलों से सजाया गया था। वेलकम गेट से लेकर होटल को सफेद रंग के फूलों से सजाया। जिस विटेंज कार में दूल्हा राघव गए थे उस पर भी सफेद रंगे के फूल थे।

जब बारात की एंट्री हुई तो राघव के लिए दूल्हे का सेहरा सॉन्ग प्ले किया गया। वहीं, विदाई के दौरान जब तेनु लेके मैं जावांगा सॉन्ग प्ले किया तो राघव भी अपनी दुल्हन को देख ये गाना गाने लगे।

Source: ln.run/pRMA4

Leave a Reply