सलमान खान ने रणवीर सिंह को गले लगाया:एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्क्रीनिंग में पहुंचे दोनों स्टार्स

सलमान खान ने रणवीर सिंह को गले लगाया

बीती रात मुंबई में जाने-माने पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड’ की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी शिरकत की। इस दौरान इवेंट में एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। जहां सलमान, रणवीर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

सलमान- रणवीर को गले लगाते नजर आए
इस वीडियो में सलमान स्क्रीनिंग के बाद बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। लेकिन जाने से पहले उन्होंने रणवीर को बड़े ही प्यार से गले लगाया। वीडियो में सलमान-रणवीर के आसपास बढ़ती भीड़ के बावजूद उन्हें गले लगाने के लिए रुकते हैं। इसके बाद उन्हें ढिल्लों को भी गले लगाते हुए देखा गया। फैंस को रणवीर और सलमान की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।

सलमान ने ढिल्लों और रणवीर के साथ दिए पोज
दूसरे वीडियो में सलमान खान, रणवीर सिंह और एपी ढिल्लों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों काफी हैंडसम लग रहे हैं। लुक की बात करे तो इवेंट में सलमान ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में दिखाई दिए। जबकि रणवीर ऑल व्हाइट सूट में नजर आए। वहीं ढिल्लों ने भी मल्टीकलर का सूट पहना हुआ है।

इन सितारों ने भी शिरकत की
इस इवेंट में सिंगर बादशाह, एमसी स्टेन, हार्डी संधू और मृणाल ठाकुर जैसे कई सितारे शामिल हुए। बता दें, यह सीरीज एपी ढिल्लों की पूरी जर्नी पर बनाई गई है। जिसमें दिखाया गया है कि उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा। ये सीरीज 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Source: ln.run/O4UFl

Leave a Reply