फुकरे-3 ट्रेलर रिलीज: भोली पंजाबन के खिलाफ खड़े होंगे चूचा:चुनाव में टक्कर देंगे, पंकज त्रिपाठी भी लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

फुकरे-3

कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ के मेकर्स ने फिल्म के थर्ड पार्ट फुकरे-3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में एक बार फिर पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा की जोड़ी सबको हंसाएगी। ऋचा चड्ढा भी बोली पंजाबन बनकर लौट आई हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए।

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। ‘फुकरे-3’ पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी पर अब यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 4 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 5 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।

Source: rb.gy/defbd

Leave a Reply